Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विश्वास के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : कैलाश विजयवर्गीय
  • हरिद्वार

विश्वास के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : कैलाश विजयवर्गीय

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के मुख्य चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं। लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो कार्यकाल में जिस प्रकार से क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र में कई सौ करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उन योजनाओं को एक बार पुनः जनता को याद दिलाना होगा। जिन लोगों तक सरकार के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्य लाभ पहुंचाएं हैं। उनको भी एक बार पुनः रिमार्क करना होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने असंभव सपनों को भी पूरा करने का काम किया है। जो काम लोगों को चुनावी शिगूफा लगता था। उस काम को पूरा करने का काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर हो, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य हो, कश्मीर में धारा 370 हो और कश्मीर के युवाओं को भारतीयता की मुख्य धारा में जोड़ना हो। यह सब काम मोदी जी के नेतृत्व में सफल हुए हैं। जिस जम्मू कश्मीर के अंदर वहां का युवा नौकरी की जगह बंदूके थामने में विश्वास करता था, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होता था, आज वह युवा वहां स्थापित सरकारी संस्थानों में नौकरियां पा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाएं दर्शा रहा है। भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है। कश्मीर के अंदर सैकड़ो हिंदू मंदिरों को पुनर्जीवित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उत्तराखंड सैन्य भूमि है। यहां के परिवार जानते होंगे कि वन रैंक वन पेंशन की मांग कितने लंबे समय से चली आ रही थी। जिसको पूर्व की सरकारों ने महत्व नहीं दिया। आज उसे मोदी सरकार ने पूरा करके दिखाया है। उत्तराखंड का पर्यटन बढे, रोजगार बढे, तीर्थाटन बढ़े इस सब के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं मोदी सरकार ने यहां धरातल पर उतारी है। ऑल वेदर रोड हो या ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन और अभी हाल ही के बजट में पर्वतमाला योजना लाई गई है। इससे उत्तराखंड में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पिछले 100 वर्षों में भी उतने पर्यटक उत्तराखंड नहीं आए होंगे जितने आने वाले 10 वर्षों में उत्तराखंड में आएंगे। यहां का बढ़ता होटल व्यवसाय, तीर्थाटन एवं पर्यटन का आपसी तारतम्य निश्चित तौर पर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विधान सभा रानीपुर में एक मिनी भारत बसता है। यहां के उद्योगों में काम करने वाले लोग विभिन्न प्रदेशों से काम करने के लिए आते हैं। जो अच्छे माहौल सुदृढ़ बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण यहां बस गए है।ं वह जानते हैं जितना काम पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार के समय में इस विधानसभा में हुआ है इतना कभी नहीं हुआ। हमने सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, व्यापार के साथ साहस व सहारा भी लोगों को दिया है। बैठक में मुख्य चुनाव संयोजक बृजेश शर्मा, चुनाव प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष डा.अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणि, सभासद अशोक मेहता, सभासद पंकज चौहान, सभासद हरिओम चौहान, उमेश पाठक, महामंत्री आलोक चौहान, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, गौरव, कपिल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शनिवार को हरिद्वार आ रहे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
Next: सोमवार को आएगा सीआइसीएसई बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.