Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डॉक्टरों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष, बैठक बुलाई
  • देहरादून

डॉक्टरों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष, बैठक बुलाई

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
default featured image

देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से मारपीट मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे डाक्टरों एवं मेडिकल कर्मचारियों में आक्रोश हैं। पीएमएचएस ने सोमवार सुबह कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार का ऐलान हो सकता है। इससे पुलिस में हड़कंप मचा है। बता दें कि गुरुवार रात इमरजेंसी में डॉ। गौरंग जोशी, फार्मासिस्ट श्यामलाल और वार्ड ब्वॉय सुधीर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। ये लोग नशा मुक्ति केंद्र से एक युवक को लाए थे, जिसको मृत घोषित कर दिया गया था। पीएमएचएस की ओर से पुलिस-प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया गया। अध्यक्ष डॉ। मनोज वर्मा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं है, जो बेहद निंदनीय है। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए ताकि डाक्टर और कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोनेशन में बैठक बुलाई गई है। इसमें मंथन कर कार्यबहिष्कार पर निर्णय लिया जाएगा। मुकदमा पुलिस ने जरूर दर्ज किया है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

फार्मासिस्ट, तकनीशियन, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ साथ खड़े
मारपीट के विरोध में स्वास्थ्य सेवाओं के सभी संवर्ग एक साथ खड़े हैं। डाक्टरों ने जहां बैठक बुलाकर कार्य बहिष्कार पर निर्णय लेने की बात कही है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो। की जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती, मंत्री सीएम राणा, लैब तकनीशियन एसो। के अध्यक्ष राकेश बड़वाल, फीजियोथैरेपी एसो। के अध्यक्ष आलोक त्यागी, सचिव उदयन कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेलशन अरोडा और जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद गोदियाल ने कहा कि वह मारपीट जैसी घटना कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। कोरोनेशन अस्पताल में डाक्टर और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। अध्यक्ष दिनेश लखेडा और उपाध्यक्ष नेल्सन कुमार अरोड़ा ने कहा कि डाक्टर एवं कर्मचारियों से मारपीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसएसपी और डीएम को चिट्ठी भेजी गई है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोठियाल ने किया रायपुर और धर्मपुर डोर टू डोर प्रचार
Next: टनकपुर में टैक्सी चालकों पर मनमानी का आरोप

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.