Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कमरे में लगी आग से सामान स्वाहा
  • चमोली

कमरे में लगी आग से सामान स्वाहा

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

चमोली। रविवार दोपहर लगभग दो बजे के करीब नारायणबगड़ कस्बे में किराए के मकान पर रह रहे धीरज सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सनेड़ के कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे कमरे में रखा सामान और नगदी स्वाह हो गई। बताया जा रहा है कि धीरजसिंह की पत्नी खाना खाने के बाद किसी काम से बाजार चली गई थी।

अपनी छतों पर धूप सेंक रहे पड़ोस के लोगों ने जब धीरजसिंह के कमरे से धुएं की लपटें देखी तो उन लोगों ने दूसरे पड़ोसियों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना दिए जाने पर तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
धीरजसिंह की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि उनका सारा सामान जल गया है, जिसमें कुछ नकदी भी थी। बताया कि उनका पति धीरजसिंह गैस एजेंसी की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है और वे लोग पिछले लगभग बीस वर्षों से इस कमरे में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं।
इस मौके पर पड़ोसी प्रेमा बिष्ट, डोली बिष्ट, रणजीत सिंह राणा, धनसिंह, मनोज, कनिष्ठ उप प्रमुख देवेंद्र नेगी, विनोद मलेठा, रोशन मलेठा, शकुंतला देवी, हेमा देवी, प्रतिमा देवी, हिमानी, रानी, अंकित रौतेला, दीपक टम्टा, यशपाल सोनी आदि पड़ोसियों ने आग बुझाने में मदद की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीकू-घंडियाल मोटरमार्ग पर खाई में गिरी कार
Next: जंगली सूअर ने किया बच्चे को घायल

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.