Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिता की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरी बेटियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पिता की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरी बेटियां

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
rns featured image new

 देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रण इस बार अपने आप में खास हो गया है। इस चुनाव में उत्‍तराखंड के दो पूर्व मुख्‍यमंत्रियों की बेटियां अपने पिता की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरी हैं। जी हां, हम बता कर रहे हैं पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋत खंडूड़ी और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के बारे में। इस बार जिस सीट से दोनों चुनाव लड़ रही हैं उस सीट पर उनके पिता को हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में।

इस बार भाजपा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी और यमकेश्‍वर की विधायक ऋ‍त खंडूड़ी को कोटद्वार विधानसभा सीट से टिकट दिया है। आपको बता दें यह वही विधानसभा सीट है, जिस पर वर्ष 2012 में हुए चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी हार गए थे। उन्‍हें कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने 4,623 वोटों से हराया था। पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी को 27174 वोट मिले थे, जबकि सुरेंद्र सिंह नेगी को 31797 वोट मिले थे। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में इस सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी हरक सिंह रावत विजयी हुए थे। हालांकि, अब वह फिर से कांग्रेस में आ गए हैं। अब भाजपा ने इसी सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋत खंडूड़ी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने फिर से सुरेंद्र सिंह नेगी पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से इस बार पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को टिकट दिया है। बता दें यह वही विधानसभा सीट है जब 2017 में हुए चुनाव में हरीश रावत को भाजपा के प्रत्‍याशी यतीश्‍वरानंद ने 12,278 वोटों से हराया था। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को 32,686 वोट मिले थे, जबकि यतीश्‍वरानंद को 44,964 वोट मिले थे। अब कांग्रेस ने इसी सीट से हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने फिर से यतीश्‍वरानंद पर भरोसा जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा-कांग्रेस से 20 फीसदी से ज्यादा रिश्तेदारों को टिकट
Next: भाजपा की डैमेज कंट्रोल की कोशिश नाकाम, ठुकराल ने कराया नामांकन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.