Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार के हमले से बड़ी बेरनी गांव में महिला की मौत
  • टिहरी

गुलदार के हमले से बड़ी बेरनी गांव में महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
rns featured image new

नई टिहरी। गजा तहसील के बड़ी बेरनी गांव में एक वृद्ध महिला पर गुलदार ने शुक्रवार सुबह हमला कर उसे मार डाला। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ गुलदार को पकड़े की मांग की है।
शु्क्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पट्टी कुंजणी के बड़ी बेरनी गांव निवासी देवकी देवी (74) पत्नी स्व. लाल सिंह शौच करने के लिये कमरे से बाहर आई, तभी आंगन में छुपे गुलदार ने देवकी देवी पर हमला कर दिया। गुलदार वृद्ध को आंगन से घसीटते हुये पास के खेत में ले गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रह रहे नेपाली मजदूरों ने भी शोर मचाया, जिससे गुलदार वृद्ध को खेत में छोड़ भाग गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान आशा नेगी ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी, महिला के दो बेटे हैं, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं। महिला के बेटों को घटना की सूचना दे दी गई है। गुलदार के हमले से महिला के गले और सिर गहरे घाव के निशान बने हैं। बताया घटना की सूचना तत्काल रेंज अधिकारी विवेक जोशी को दी गई, जो टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये। रेंजर ने बताया घटना की सूचना उच्च अधिकारियों दी गई। गांव में वन विभाग की गस्ती टीम तैनात की गई है, साथ ही कैमरे और पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। नरेन्द्रनगर ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण तथा मनेंद्र नेगी ने बताया कि गुलदार द्वारा महिला के मारे जाने के बाद गांव में डर का माहौल बना है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने साथ गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोर को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
Next: फेक आइडी से अश्लील मैसेज भेजने पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.