Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 2 लाख की नगदी के साथ एसओजी ने 3 सट्टेबाज पकड़े
  • ऊधम सिंह नगर

2 लाख की नगदी के साथ एसओजी ने 3 सट्टेबाज पकड़े

RNS INDIA NEWS 26/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एसओजी की टीम ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये की नगदी सहित लैपटॉप, कई मोबाइल के अलावा एक काले रंग की स्कोर्पियो भी बरामद की है। पुलिस को मोबाइल फोन में दो करोड़ रुपये की लेनदेन के सबूत भी मिले हैं और सट्टा किंग सहित कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सट्टाबाजों ने अलग-अलग विधानसभाओं में सट्टा लगाना शुरू किया था।
मंगलवार मामले को खुलासा करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने टीम के साथ पत्थरचट्टा में दबिश दी। यहां शांतिपुरी नंबर दो पंतनगर निवासी हरीश कोरंगा उर्फ जॉन, जवाहरनगर तिराहा पंतनगर निवासी आशीष देऊपा और गणेश सिंह काले रंग की स्कोर्पियो में बैठे थे और लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट व कुछ विधानसभा क्षेत्रों पर सट्टा खाईबाड़ी कर रहे थे। भागते की कोशिश करते हुए उन्हें पकड़ा।

एसएसपी ने बताया कि एसओजी ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी, तीन रजिस्ट्रर, छह मोबाइल, तीन वॉल पेन के अलावा दस्तावेज बरामद किए। मोबाइल फोन की जांच में दो करोड़ रुपये की लेनदेन के साबूत भी मिले हैं। वहीं जांच में हरिओम, मासाब, भुवनेश रुद्रपुर, डैला, रियाज किच्छा, मंजीत बरेली, राना टिटू ब्रदर, जावेद किच्छा, फौजी छोटू के अलावा विशाल त्रिपाठी उर्फ सोनू का नाम सामने आया है। जिसे सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई सहित सट्टा कमाई की संपत्ति को भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी कोरंगा ने सट्टा से कमाई करोड़ों की संपत्ति
एसओजी द्वारा पकड़े गए सट्टा खाईबाड़ी के आरोप के मुख्य आरोपी हरीश कोरंगा उर्फ जॉन ने सट्टा खाईबाड़ी में करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। सट्टा किंग विशाल त्रिपाठी उर्फ ओशो का खास बुकी है। ओशो दुबई में बैठकर सट्टा धंधे को संचालित करता है। पकड़े गए आरोपी हरीश कोरंगा का नेपाल में एक कैसिनो भी है। ओशो गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। इसके अलावा मिले सुबूतों में यह भी पता चला है कि एक जनवरी से 22 जनवरी 2022 के मध्यम हरीश ने बिग बैस लीग क्रिकेट व अन्य सट्टे के लगभग दो करोड़ का लेनदेन भी हुआ है। ऐसे में पुलिस हरीश की संपत्ति की जानकारी जुटाने में जुट गई है। जिसको चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनस्यारी में पर्यटन कारोबारियों ने की अनूठी पहल शुरू
Next: कोविड के मामलों में फिर बढ़ोतरी, एक दिन में 2.85 लाख मामले, 665 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.