Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लैंसडाउन से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के विरोध में रघुवीर बिष्ट के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन
  • देहरादून

लैंसडाउन से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के विरोध में रघुवीर बिष्ट के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कुछ दिन ही शेष है, लेकिन कांग्रेस में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। लैंसडाउन से कांग्रेस ने हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिया है, जिसको लेकर पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। लैंसडाउन से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में अनुकृति को टिकट दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन से बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध किया। गौरतलब है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट से रघुवीर बिष्ट टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके विरोध में समर्थकों ने देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस में अनुकृति गुसाईं का विरोध हुआ तेजये भी पढ़ें: कांग्रेस से राजनीतिक डेब्यू कर रहीं पूर्व मिस इंडिया अनुकृति, नॉट ऑउट विधायक को दे पाएंगी कड़ी टक्कर?अनुकृति गुसाईं को टिकट दिए जाने से नाराज समर्थक इंसाफ की गुहार लगाने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। ताकि उनकी नाराजगी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जा सके। मुख्यालय में रघुवीर बिष्ट के समर्थक नारद मुनि की वेशभूषा में प्रदर्शन करने पहुंचे और कांग्रेस पर लैंसडाउन विधानसभा से दावेदार रहे रघुवीर बिष्ट की अनदेखी का आरोप लगाया.वहीं, प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल रावत ने कहा बीते कई सालों से रघुवीर बिष्ट लैंसडाउन विधानसभा में सक्रिय थे और लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस को मजबूत कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं को टिकट दे दिया। इससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। रघुवीर विष्ट के समर्थकों का कहना है कि यह उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। ताकि आलाकमान उनकी भावनाओं को समझ सके और एक बार टिकट पर पुनर्विचार करें.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गला घोंटने से हुई थी उड़ीसा की युवती की मौत, हत्या कर जंगल में फेंका था शव
Next: एडीजी अभिनव कुमार समेत 6 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.