Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गला घोंटने से हुई थी उड़ीसा की युवती की मौत, हत्या कर जंगल में फेंका था शव
  • देहरादून

गला घोंटने से हुई थी उड़ीसा की युवती की मौत, हत्या कर जंगल में फेंका था शव

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उड़ीसा की युवती आरती भुई की मौत गला घोंटने से हुई है। हत्याकर युवती का शव जंगल में फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती के पति की तलाश शुरू कर दी है।

बीते नौ दिसंबर गुरुवार की दोपहर को आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर कॉलोनी तिराहे के पास जंगल में एक युवती का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त उड़ीसा निवासी आरती भुई (28) के रूप में की थी। जांच में पता चला कि आरती हरिद्वार में एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसकी शादी संजय भारद्वाज निवासी बलिया उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। पति उसे कुछ समय पहले छोड़कर चला गया था।

आरती के पिता रविंद्र भुई ने बताया कि उनकी बेटी ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उनका बेटी के साथ संपर्क नहीं था और ना उन्हें यह पता था कि उसने किससे शादी की है। जांच में जुटी पुलिस के सामने एक और बात सामने आई कि मृतका के पति की पहली पत्नी कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल में रहती है। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि ऋषिकेश एम्स में चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इस मामले में अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धारा और जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि आरती के पति संजय भारद्वाज का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद अब उसके पति और अन्य लोग से पूछताछ की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैब टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव, लैब बंद
Next: लैंसडाउन से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के विरोध में रघुवीर बिष्ट के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.