Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • टिकट बंटवारे के बाद काँग्रेस में यमुनोत्री विस सीट पर बगावत
  • उत्तरकाशी

टिकट बंटवारे के बाद काँग्रेस में यमुनोत्री विस सीट पर बगावत

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी।  जनपद की यमुनोत्री विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को टिकट दिया है, जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय डोभाल के समर्थन में सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है।

कांग्रेस के निवर्तमान ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी सजंय डोभाल ने कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस कांग्रेस को वह गांधी की कांग्रेस समझते थे, वह भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इसलिए अब वो निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

वहीं, कार्यकर्ताओं के समर्थन को देखते हुए और टिकट न मिलने से दुःखी संजय डोभाल ने कहा कि जब यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस का नामोनिशान नहीं था। उस समय उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दोबारा मजबूती के साथ खड़ा किया, लेकिन आज मेहनत को नहीं बल्कि धनबल को बढ़ावा देकर कार्यकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पार्टी ने 50 से 60 करोड़ रुपये का गबन करने वाले भ्रष्टाचारी को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव में संजय डोभाल को 13,600 मत मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं इस बार के चुनाव में भी संजय डोभाल कांग्रेस के प्रबल विधायक पद के दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने पार्टी में कुछ दिन पूर्व शामिल हुए दीपक बिजल्वाण पर भरोसा जताया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो यमुनोत्री विधानसभा में टिकट बंटवारे में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की नहीं चल पाई, जिस कारण दीपक बिजल्वाण कांग्रेस से टिकट लाने में कामयाब रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दंपति गंभीर रूप से घायल
Next: मधु चौहान के फेसबुक पोस्ट से राजनीतिक हलकों में हलचल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.