Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टिकट वितरण को लेकर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने भाजपा को दिखाए बागी तेवर
  • अल्मोड़ा

टिकट वितरण को लेकर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने भाजपा को दिखाए बागी तेवर

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर असंतोष का सिलसिला जारी है। द्वाराहाट के बाद अल्मोड़ा विस सीट पर भी विरोध के स्वर उभर रहे हैं। टिकट के दावेदार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल जोकि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं ने बागी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि पार्टी के फैसले से उनके समर्थकों में निराशा है। वह सोमवार को समर्थकों के साथ बातचीत कर अगले कदम की घोषणा करेंगे। लटवाल ने कहा है कि वह लगातार भाजपा के लिए एक समर्पित सिपाही रहे हैं। 2012 में स्थानीय स्तर पर हुई बगावत के बावजूद वह पार्टी के साथ रहे और प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया। इसके बाद पार्टी के हितों के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। लटवाल ने कहा है कि उनके जिलाध्यक्ष कार्यकाल में 3 विधानसभाओं में दो पर जीत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के टिकट वितरण से उनके समर्थकों में निराशा का माहौल है। आरोप लगाया कि पार्टी के समर्पित कार्यकताओं को पीछे धकेलने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को समर्थकों की राय लेकर आगे का फैसला लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैय्यद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुपमा ने कांस्य पदक जीता
Next: 82 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.