Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घोषणापत्र में शामिल हो पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
  • हरिद्वार

घोषणापत्र में शामिल हो पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  पुरानी पेंशन योजना से वंचित सरकारी कर्मचारियों को अपनी मांग मनवाने के लिए चुनावी मौसम में राहत की किरण नजर आ रही है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सभी राजनीतिक पार्टियों को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग घोषणापत्र में शामिल करने का सुझाव दिया है। वर्ष 2005 से पूर्व सरकारी नौकरियों में भर्ती कर्मचारी (ओपीएस) पुरानी पेंशन योजना में शामिल हैं। 2005 के बाद सरकार ने ओपीएस को बंद कर एनपीएस (नई पेंशन योजना) लागू कर दी थी। पर इसके बाद भर्ती हुए कर्मचारी पुरानी योजना की ही मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू कराने की मांग को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नाम से एक संगठन भी बना रखा है। अब चुनावी मौसम में उन्हें भी इस मांग के पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है। मोर्चा ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा व आप पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के वादे को अपनी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में शामिल करें। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन सैनी व जिला संयोजक विवेक सैनी ने बताया कि नई योजना किसी भी दृष्टि से कर्मचारियों के हित में नहीं है। क्योंकि इसमें सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बताया कि सभी राजनीतिक दलों से इस मांग को पूरा करने का वादा अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने का आग्रह मोर्चा ने किया है। जो पार्टी इसे मानेगी, उसे चुनाव में निश्चित तौर पर फायदा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकू लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार
Next: टिहरी में शीतलहर की चपेट में बर्फबारी से राजमार्ग 707 ए जगह-जगह पर बंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.