Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंगलदीप विद्यालय की मदद को लगाई 21 किमी की दौड़
  • अल्मोड़ा

मंगलदीप विद्यालय की मदद को लगाई 21 किमी की दौड़

RNS INDIA NEWS 02/09/2020
20200902_132659_compress8

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के विशेष प्रयासो से दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्यालय की मदद को कई लोग आगे आये है। इसी कड़ी में विद्यालय के लिए आर्थिक सहायता जुटाने हेतु प्रयासरत् एथलीट विनय कुमार शाह ने आज स्थानीय स्टेडियम में 02 घन्टे में 21 किमी0 की दौड़ लगायी। इस दौरान उनके साथ कई लोगों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौड़ को प्रातः जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झण्डी दिखायी। उपस्थित लोगो ने विनय और अन्य लोगो की खूब हौसला अफजाई की।
अपने विशेष कैम्पैन में श्री शाह द्वारा यह मुहिम 29 अगस्त से प्रारम्भ की गयी जिसमें उन्होंने आनलाइन माध्यम से लोगों को विद्यालय के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की थी। लोगों द्वारा इसमें उनका भरपूर सहयोग देते हुए लगभग एक लाख रू० की धनराशि एकत्रित की गयी। उन्होंने आगे भी इस मुहिम से जुड़ते हुए विद्यालय की सहायता करने की अपील की।

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा विगत दिवस एक वेबिनार के माध्यम से भी लोगो को सहायता करने के लिए अपील की गयी थी। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी विद्यालय हेतु फण्ड एकत्रित करने की अपील की गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि होटल सुनीता एण्ड रिजार्ट के संचालक अरूण वर्मा द्वारा 05 लाख रू० दिये गये। इसके अलावा दिल्ली फुटबाल क्लब द्वारा द्वारा 02 लाख रू०, अलौकिक रिजार्ट एण्ड योग ध्यान केन्द्र, भिकियासैण द्वारा 2 लाख 50 हजार रू०, ओक बैरल रैस्टोरेंट द्वारा 50 हजार रू०, भारतीय स्टैट बैंक आफ अल्मोड़ा द्वारा विद्यालय के लिए 40 हजार रू० का फर्नीचर एवं कम्प्यूटर, गौरव मनकोटी द्वारा 11 हजार रू० एवं महेन्द्र लटवाल द्वारा 05 हजार 01 सौ रू० की धनराशि आज सौंपी गयी। इसके अलावा कई अन्य लोगो ने भी इस मुहिम से जुड़कर विद्यालय के लिए मदद की गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 11.50 लाख रू० की धनराशि एकत्रित की गयी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय को भूमि क्रय करने हेतु 23 लाख रू० की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 23 लाख रू० का लक्ष्य रखा गया है जो इस सितम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी लोगो को धन्यवाद दिया और कहा मनोरमा जोशी द्वारा किये गये इस कार्य में हम सभी को बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान मनोरमा जोशी द्वारा जिला प्रशासन के इस सहयोग और विद्यालय के लिए फण्ड देने वाले लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विनय शाह के साथ 02 घन्टे तक दौड़ने वाले बलवन्त सिंह दानू, रितिक राज, दीपक फत्र्याल, हेमू बिष्ट, नवनीत शाह, पुष्कर सिंह चम्याल, सुन्दर सिंह जीना, दीपांकर को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, तहसीलदार संजय कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सी०एल० वर्मा, डा० अजीत तिवारी, नरेन्द्र कुमार, सूचना विज्ञान अधिकार अमित लाम्बा, एस०बी०आई० के मुख्य प्रबन्धक जगदीश चन्द्र नैनवाल, शाखा प्रबन्धक मोहन चन्द्र काण्डपाल, बी०एस० मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, जयमित्र बिष्ट, डा० विद्या कर्नाटक, नवजोत जोशी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 2 सितम्बर
Next: अल्मोड़ा में 3 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, मिला तीसरा सितारा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.