Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीओ कार्यालय में है कोई काम तो ये खबर है आपके लिए …
  • देहरादून

आरटीओ कार्यालय में है कोई काम तो ये खबर है आपके लिए …

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

देहरादून। आरटीओ कार्यालय में पिछले दिनों 10 कर्मचारी सहित आरटीओ कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या सीमित है। कोरोना की चपेट में देहरादून आरटीओ कार्यालय भी आ गया है। देहरादून आरटीओ कार्यालय में आज बैठक में निर्णय लिया गया है कि कार्यालय में सोमवार से सीमित संख्या के आधार पर सभी कार्य किए जाएंगे। साथ ही पुराने लंबित लर्निंग लाइसेंस की भी परीक्षा की जाएगी। फिलहाल, नए लर्निंग लाइसेंस अभी नहीं बन पाएंगे।
ऐसे बनेंगे लर्निंग लाइसेंस: कार्यालय में आने से पहले आवेदकों को आरटीओ कार्यालय द्वारा दिए गए लिंक पर आवेदन करना होगा और तभी आरक्षित तारीख पर ही कार्यालय में आ सकेंगे। परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदकों को सारथी पोर्टल http://sarathi.parivahan.gov.in  पर स्लॉट बुक करना होगा। स्लॉट बुक होने के बाद आवेदकों को आईडीटीआर झाझरा में परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। प्लॉट के आधार पर आईडीटीआर झाझरा में एक दिन में केवल 100 आवेदकों का टेस्ट लिया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस के ऐसे आवेदक जिनका पूर्व में दिए गए स्लॉट तारीख को परीक्षा नहीं हो पाई। उन आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा। समय आरक्षित होने पर संबंधित तारीख को आवेदक परीक्षा के लिए कार्यालय में आएंगे, जिसके लिए एक दिन में लिंक पर केवल 30 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। पूर्व में लंबित लर्निंग लाइसेंस की संख्या अधिक होने के कारण नए आवेदन अभी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
लर्निंग के नए आवेदनों को छोड़कर संबंधित कार्यों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए 1 दिन में सिर्फ 50 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। आरटीओ से जारी होने वाले परमिट से संबंधित सभी प्रकार के आवेदन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन लिंक http://appointment.rtodoon.in पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए 1 दिन में मात्र 50 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। प्रवर्तन शाखा और प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा किए गए वाहनों के चालानों का निस्तारण के लिए आवेदकों को ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए एक दिन में मात्र 50 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। टैक्स पंजीयन शाखा और पूर्व में पंजीकृत वाहनों से संबंधित कार्य के लिए आवेदकों को ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए एक दिन में मात्र 50 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। वाहन फिटनेस से संबंधित कार्य के लिए आवेदकों को ऑनलाइन http://appointment.rtodoon.in लिंक पर कार्यालय आने का समय आरक्षित करना होगा, जिसके लिए 1 दिन में केवल 50 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदनों के अलावा कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर विभिन्न वाहन स्वामियों के संगठनों और यूनियन के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा। आरटीओ दिनेश पठोई ने बताया कि कोविड की गाइडलाइन के अनुसार नए लर्निंग लाइसेंस छोड़कर आरटीओ से संबंधित सभी कार्य सीमित संख्या के आधार पर किए जाएंगे। साथ ही आवेदकों को कार्यालय आने से पहले आरटीओ विभाग द्वारा दिए गए लिंक पर आवेदन करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की चितई गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना
Next: मकान की डील किसी और से रजिस्ट्री दूसरे के नाम की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.