Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार ने किया किशोरी पर हमला, लोगों के शोर मचाने से बची जान
  • टिहरी

गुलदार ने किया किशोरी पर हमला, लोगों के शोर मचाने से बची जान

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

टिहरी। मामला पट्टी दोगी की ग्राम पंचायत मठियाली के काटल गांव का है जहां एक 15 वर्षीय बालिका पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की, अपने खेत से काम कर वापस लौटते हुए घर के नजदीक 10 से 15 मीटर दूरी पर पहुंच चुकी थी। घात लगाए बैठा तेंदुआ के झपटते ही लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन लोगों के शोर मचाने व घटना स्थल की ओर दौड़ते लोगों को देख तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

मगर इस दौरान तेंदुआ बालिका को बुरी तरह घायल कर चुका था। घटना की सूचना देते हुए सम्बंधित गांव के व्यक्ति व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह भंडारी व ज्योति प्रसाद बडथ्वाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सायं को जैसे ही कुछ-कुछ अंधेरा छाने लगा था, इसी दौरान तेंदुवे ने करिश्मा (15 वर्ष) पुत्री कमल सिंह भंडारी पर उस वक्त हमला बोल दिया, जब वह खेत से काम करके घर लौट रही थी। करिश्मा घर से महज 10 से 15 मीटर की दूरी पर थी। कक्षा 7 में अध्ययनरत करिश्मा तेंदुए के हमले से लहूलुहान हो गयी तथा गले और बदन पर नाखून के निशान हैं। घायल करिश्मा की हालत देख परिजन व गांव के लोग उसे रात में ही ऋषिकेश अस्पताल इलाज के लिए ले गये। तेंदुए की इस वारदात की घटना से ना सिर्फ काटल में बल्कि अगल-बगल के 1 दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है। बड़थ्वाल व भंडारी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी जा चुकी है। ज्योति प्रसाद बड़थ्वाल तथा शूरवीर सिंह भंडारी ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुआ इस तरह की किसी अन्य घटना को कहीं अंजाम ना दे, उससे पहले उसे पकड़ने को पिंजरा लगा कर तत्काल कार्यवाही की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जनवरी
Next: आज होगी काँग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा!

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.