Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दूषित जलापूर्ति से उपभोक्ता परेशान
  • चमोली

दूषित जलापूर्ति से उपभोक्ता परेशान

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग की साठ साल पहले की पेयजल योजना घटगाड़ पर जल संस्थान फिल्टर की व्यवस्था नहीं कर सका है, जिससे बरसाती मौसम में दूषित जलापूर्ति से जलजनित रोगों का खतरा बना हुआ है। इसी तरह देवाल बाजार सहित इससे लगे सैलखोल आदि गांवों में बीते दो माह से दूषित पानी की सप्लाई उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनी है। ग्रामीण प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में देवाल बाजार को गमलीगाड़ गदेरे से पानी आपूर्ति होती है, लेकिन योजना पर फिल्टर न होने से दूषित जलापूर्ति समस्या बन जाती है। इस संबंध में जलसंस्थान के अवर अभियंता एसके राय व डीसी पुरोहित ने बताया कि पेयजल योजनाओं पर फिल्टर लगाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। उपभोक्ता सुरेंद्र सिंह, सब्बल सिंह और राजेंद्र सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट बंद रहे लेकिन जलसंस्थान द्वारा भारी-भरकम पानी के बिल भेजे जा रहे हैं जबकि इस संबंध में प्रदेश मुख्यमंत्री को पानी व बिजली के दो माह के बिल माफ करने की मांग संबंधी पत्र पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 सितंबर तक बढ़ायी आवेदन तिथि
Next: अज्ञात मृतक की चार दिन बाद हुई शिनाख्त

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.