Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दल-बदलूओं को सबक सिखाने का सही समय : आप
  • देहरादून

दल-बदलूओं को सबक सिखाने का सही समय : आप

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार और बीजेपी संगठन से बाहर निकालने जाने के बाद हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। वहीं इस मामले में नेताओं की बयानबाजी का दौरा भी शुरू हो गया है। हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की असलियत पहचान चुकी है और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में दल-बदलूओं को सबक सिखाने जा रही है। आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली का कहना है कि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ चुका है, जिसे उत्तराखंड की जनता समझ चुकी है। अब प्रदेश की जनता यहां की घटिया राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि यहां के नेता दलबदल को व्यवसाय समझने लग गए हैं और यह दलबदलू नेता कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा में जाते हैं। उन्होंने हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक का जो नाटकीय प्रकरण चल रहा है, वो जनता के सामने आ चुका है। बीजेपी और कांग्रेस की सिर्फ जनता को धोखा देने की राजनीति रही है। हरक सिंह इस बात का जीता जागता प्रमाण हैं। आप प्रवक्ता ने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेताओं ने उत्तराखंड की राजनीति को बर्बाद किया है। उन्होंने शहीदों को सपनों को चकनाचूर भी किया है। आप ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल तक जो नेता हरक सिंह रावत को गालियां देते थे। आज वह उन्हें आदरणीय कहकर संबोधित कर रहे हैं और जो कल तक उन्हें आदरणीय कहते थे वहीं नेता आज उन्हें गालियां दे रहे हैं। लेकिन अब स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं की राजनीति पर लगाम लगाने का वक्त आ गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 8 घायल
Next: हरक सिंह रावत की मांग मानना संभव नहीं था: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.