Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में ये हुए निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में ये हुए निर्णय

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा चुनावों में रैली, जनसभा से प्रचार पर रोक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख के स्तर पर चुनाव प्रचार को केंद्रित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन बूथ स्तर मजबूत है।

पार्टी के पास मैनपावर की कोई कमी नहीं है लिहाजा बूथों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई जाए, जो घर- घर व गली -गली में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इस दौरान बदली हुई परिस्थितियों में प्रचार को मजबूती से आगे बढ़ाने पर फोकस करने को कहा गया है। विदित है कि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग रैली, जनसभा आदि पर रोक लगा चुका है। इस वजह से भाजपा की चुनावी रणनीति प्रभावित हो गई है।

भाजपा अभी तक बड़ी-बड़ी रैली और जनसभा के जरिए वोटरों को रिझाने का प्रयास करती रही है। लेकिन इस बार स्थितियां बदल गई हैं। ऐसे में अब भाजपा बूथ स्तर पर अपने मजबूत संगठन का फायदा प्रचार के लिए उठाना चाहता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी प्रचार और चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है और इसी के आधार पर अब आगे चुनाव प्रबंधन किया जाना है।

बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत, सांसद, नरेश बंसल,अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

मोदी और धामी के नेतृत्व में चुनाव
बैठक के दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों से चुनाव तैयारियों पर रिपोर्ट भी मांगी। इसके साथ ही सभी सीटों से मिले फीडबैक पर भी चर्चा की गई है। बाद में मीडिया से बातचीत में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा साठ पार के नारे के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को जो फीडबैक मिला है उसके अनुसार भाजपा इस बार पहले से बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है।

कोरोना की परिस्थिति के कारण चुनाव प्रचार की रणनीति में बदलाव किया जा रहा है। भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसी वजह से चुनाव प्रचार के तरीकों को बदला जा रहा है। अगले दिनों में राजनैतिक रणनीति में बदलाव किया जाएगा।
-प्रह्लाद जोशी, चुनाव प्रभारी, भाजपा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नल कोठियाल का सीएम धामी के बयान पर पलटवार
Next: ट्रांसजेंडरों को किया सेहत के प्रति जागरूक, तनाव से मुक्ति के गुर सिखाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.