Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती ने लगाया बैंक कैशियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
  • देहरादून

युवती ने लगाया बैंक कैशियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली एक युवती ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के कैशियर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिमला बाईपास क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी वर्ष 2018 में आशीष तिवारी से दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आशीष के साथ वह कई बार बाहर घूमने गई, जहां आरोपित ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपित शादी की बात से मुकर गया तो युवती ने 2019 में इसकी शिकायत वसंत विहार थाने में की। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि दोनों के बीच अब कोई संबंध नहीं रहेगा।

कुछ समय बाद आशीष ने दोबारा युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाई और एक साथ रहने की बात की। आरोपित की बातों में आकर युवती मान गई। आरोपित ने दोबारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने थाने में तहरीर दी कि आशीष तिवारी अब किसी अन्य युवती से शादी करने जा रहा है। युवती को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष वसंत विहार नरेश राठौड़ ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काश्तकारों ने की मुआवजा दिलाने की मांग
Next: प्रदेश के सात हजार शिक्षकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.