Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में खुला प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में खुला प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर।  उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय शुरू हो गया है। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, अपर जिला न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रीना नेगी और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय सहित न्यायिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ इसका शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ के साथ ही साइबर न्यायालय की शुरुआत की गई। जिला जज ने कहा कि साइबर न्यायालय की स्थापना होने से वादकारियों को जल्द न्याय मिलेगा। शनिवार को शुभारंभ के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए साइबर न्यायालय का शुभारंभ बेहद सूक्ष्म तरीके से किया है। काफी समय से एसोसिएशन द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष साइबर न्यायालय की स्थापना का मुद्दा उठाया जा रहा था। इसको पूरा करते हुए उत्तराखंड में पहला साइबर न्यायालय शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश की नियुक्ति पूर्व में हो चुकी थी, लेकिन भवन नहीं होने के कारण साइबर न्यायालय खुलने में देरी हो गई थी। इसके बाद जजी परिसर में ही साइबर न्यायालय बना दिया गया है। पिछले कुछ समय से जिले में साइबर क्राइम के मामलों का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में न्यायालय नहीं होने से साइबर क्राइम के मामलों का निस्तारण जल्द नहीं हो पाता था, लेकिन अब साइबर न्यायालय प्रारंभ होने के बाद वादकारियों को जल्द न्याय मिलेगा और अपराधों में भी कमी आएगी। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित जोशी, सिविल जज जूनियर डिविजन कंचन चौधरी, एसोसिएशन के सचिव शिव कुंवर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुवर दत्त जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में डूबकर युवक की मौत
Next: पतंग उड़ा रहा बालक बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.