Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आचार संहिता के उल्लघंन में प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित 5 कांग्रेसियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

आचार संहिता के उल्लघंन में प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित 5 कांग्रेसियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 14/01/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर पुलिस ने प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित 5 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीते दिनों आचार संहिता के दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत को डीडीहाट से चुनाव लड़ाने को लेकर जिला मुख्यालय में एक बैठक की थी, जिसकी अनुमति नहीं ली गई। बैठक में शामिल 10 से 15 अन्य कांग्रेसी भी पुलिस के रडार पर हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
पिथौरागढ़ में आचार संहिता का उल्लंघन करना कांग्रेस को महंगा पड़ा है। बीते दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत को डीडीहाट से चुनावी मैदान में उतारने को लेकर यहां के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक की थी। पुलिस के अनुसार इस बैठक की अनुमति न लेकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। बैठक में कोविड गाइडलाइन की भी मखौल उड़ाया गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने बैठक में शामिल कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत भंडारी, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप पाल, खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय के खिलाफ धारा 188 व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस बैठक में 10 से 15 अन्य कांग्रेसी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झूठा वादा करके सहमति से सेक्स करना रेप : हाईकोर्ट
Next: जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को ब्लीडिंग साइड इफेक्ट पर मिली चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.