Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शादी का झूठा वादा करके सहमति से सेक्स करना रेप : हाईकोर्ट
  • राष्ट्रीय

शादी का झूठा वादा करके सहमति से सेक्स करना रेप : हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 14/01/2022
rns featured image new

नागपुर (आरएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने शादी का झूठा वादा करके सहमति से हुए सेक्स को रेप माना है। बेंच ने 29 साल के लडक़े की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें झूठे वादे के तहत एडल्ट कपल के बीच सहमति से हुए सेक्स को रेप न मानने की मांग की गई थी। नागपुर जिले की उमरेड पुलिस ने युवक की पूर्व मंगेतर की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। युवती ने शिकायत में बताया था कि लडक़े ने शादी का झूठा वादा करके जंगल के रिसॉर्ट में उससे फिजिकल रिलेशन बनाया था।
बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता के इरादे भयावह थे। उसने शादी करने के वादे के तहत पीडि़ता की सहमति पाई और उसकी इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाया। ऐसी सहमति को स्वतंत्र सहमति नहीं कहा जा सकता। गलत फैक्ट के आधार पर बनी सहमति स्वतंत्र नहीं हो सकती है।

कोरोना के चलते टली थी शादी
युवक और युवती की पिछले साल 22 फरवरी को सगाई हुई थी और उनकी शादी अप्रैल में गढ़चिरौली में होनी थी। हालांकि, पहले यह कोरोना की दूसरी लहर और फिर लडक़ी के कोविड पॉजिटिव होने के कारण टल गई। एफआईआर के मुताबिक लडक़े ने पिछले साल जून में नागपुर के पास करहंडला रिसॉर्ट में पार्टी रखी थी। जहां उसने नशे की हालत में लडक़ी को मजबूर किया और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का बहाना किया। उसने लडक़ी की मर्जी के खिलाफ सुबह में दोबारा शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने लडक़ी को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।

लडक़ी के घरवालों ने 50 लाख मांगे
इस पर लडक़ी ने नागपुर जिले के उमरेड पुलिस स्टेशन में लडक़े खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच दोनों परिवारों के बीच मामले को सुलझाने के लिए कई बार बैठक भी हुई। युवक ने आरोप लगाया कि लडक़ी के घरवालों ने मामला सुलझाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। जब हमने पैसे देने से इनकार कर दिया तो मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।

यह धोखाधड़ी का साधारण मामला नहीं
बॉम्बे हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस अतुल चंदुरकर और जस्टिस गोविंदा सनप शामिल थे। न्यायधीशों ने कहा कि यह धोखाधड़ी का साधारण मामला नहीं है, बल्कि बलात्कार के गंभीर अपराध के साथ जुड़ा है। आरोपी ने अपनी यौन वासना पूरी होने के बाद लडक़ी से शादी करने के वादे को नकार दिया। आरोपी का इरादा ही आपराधिक था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 36 साल बाद महाकाल मंदिर में शनिप्रदोष के संयोग में मनेगी मकर संक्रांति
Next: आचार संहिता के उल्लघंन में प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित 5 कांग्रेसियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.