Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में एक गिरफ्तार, एक फरार
  • देहरादून

किशोरी से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में एक गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी के साथ दो लोगों ने जबरन छेड़खानी कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे की मांग की। पैसा न देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने और किशोरी को जान से मारने की भी धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी के साथ अरशद व फैजान निवासी सहसपुर ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाई। जिसके बाद से दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बेटी से पैसे मांगे और ऐसा न करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो ऐक्ट व ब्लैकमेल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अरशद पुत्र शहीद, निवासी हसनपुर थाना सहसपुर को मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर रपटे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी फैजान फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। पुलिस टीम में एसआई अक्षुरानी, कांस्टेबली दीपक कुमार व नीरज शुक्ला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से सवा लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
Next: छत पर खेल रहे बच्चे की गिरने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.