Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फबारी के बाद बढ़ी चकराता में ठंड
  • देहरादून

बर्फबारी के बाद बढ़ी चकराता में ठंड

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहा भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार देर रात को भी जारी रहा। मंगलवार की शाम को पहले बारिश, ओलावृष्टि और उसके बाद रात को चकराता छावनी बाजार से लेकर ऊंची पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे रात भर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रही। लेकिन सुबह खिली चटख धूप के बाद लोगो को ठंड से कुछ राहत भी मिली। पिछले एक सप्ताह से चकराता क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली रहने के बाद देर शाम मौसम ने एक बार एकाएक करवट बदली। शाम सात बजे बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। रात को ऊंची चोटियों से लेकर छावनी बाजार चकराता में एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। पूरी रात बर्फबारी रुक रुक कर होती रही। वहीं आज सुबह 5 बजे के करीब एक बार फिर चकराता छावनी बाजार में भी एक इंच तक हिमपात हुआ। जबकि क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों देवबन, लोखंडी, मोयला टॉप, व्यास शिखर, मुंडाली, धारना धार, कोटी कनासर आदि क्षेत्र में आधा से पौने एक फिट तक बर्फबारी होने की सूचना है। आज सुबह जब लोग सो कर जगे तब चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। पहाड़ियां चांदी सी चमक बिखेर रही थी। सुबह के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाये रहने के साथ साथ कोहरा छाया रहा। लेकिन जैसे र्सूय भगवान ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू की बादल व कोहरा छंटने के साथ चटख धूप खिल गयी। जिससे चकराता बाजार की बर्फ पिघल गयी व पर्यटकों ने बर्फ का दीदार करने के लिए चकराता से पांच किमी आगे जंगलात चौकी का रुख किया। जहां पड़ी बर्फ का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। बुधवार सुबह को धूप खिलने से तापमान में भी 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को चकराता का अधिकतम तापमान 9 व डिग्री पर पहुंचा लेकिन न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक सहित एक गिरफ्तार
Next: प्रतिबंधित मांस मिला, एक पकड़ा, तीन फरार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.