Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिला कोर्ट में कार्यरत महिला पेशकार पर लगाया पैसे वसूली का आरोप
  • नैनीताल

जिला कोर्ट में कार्यरत महिला पेशकार पर लगाया पैसे वसूली का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/01/2022
rns featured image new

नैनीताल। जिला बार अध्यक्ष व सचिव ने हाइकोर्ट के माध्यम से ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में जिला कोर्ट में कार्यरत एक पेशकार पर दुर्व्यवहार व मुल्जिमों से जबरन वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता सुंदर मेहरा ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में कार्यरत महिला पेशकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका 138 एन आई एक्ट का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें अभियुक्त अपने खिलाफ जारी वारंट को अधिवक्ता के माध्यम से निरस्त करवाने आया था। लेकिन महिला पेशकार ने अभियुक्त से दुर्व्यवहार कर पांच सौ रुपये की मांग करते हुए कहा कि मैडम आज छुट्टी पर हैं। यदि उसे रुपये नहीं दिए तो वह पत्रावली सीजेएम के पास भेजेगी और न ही वारंट के रिकॉल का उत्तर ही उसे देगी। इस पर अभियुक्त ने पांच सौ रुपये महिला पेशकार को दे दिए। अधिवक्ता ने आरोप लगाया की जिन लोगों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए जा रहे हैं। उनसे पेशकार धमकाकर जबरन वसूली कर रही है। इससे सभी जूनियर अधिवक्ता परेशान हैं। कहा, महिला पेशकार के खिलाफ पहले भी वसूली के आरोप लग चुके हैं तब उनका स्थानांतरण नैनीताल से रामनगर कर दिया था। पर अब फिर से यह पेशकार रिश्वतखोरी पर आमादा है। अधिवक्ता ने पेशकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रार्थना की है।

अधिवक्ता की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। किसी भी अधिवक्ता का उत्पीड़न किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – दीपक रुवाली, सचिव बार एसोसिएशन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटे ने ससुरालियों संग पिता से की मारपीट
Next: दिल्ली में निजी कार्यालय बंद, वर्क फ्राम होम के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.