Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना के डर से परिवार के 5 लोगों ने पी लिया जहर, मां-बेटे की मौत
  • राष्ट्रीय

कोरोना के डर से परिवार के 5 लोगों ने पी लिया जहर, मां-बेटे की मौत

RNS INDIA NEWS 10/01/2022
rns featured image new

मदुरै (आरएनएस)। तमिलनाडु में कोरोना के डर से एक मां ने अपने 3 साल के बेटे के साथ जहर पीकर जान दे दी। घटना मदुरै की है। महिला की उम्र 23 साल के करीब बताई जाती है।
इस महिला के परिवार में कोरोना के डर से कुल 5 लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इनमें जान देने वाली महिला का भाई और मां भी शामिल है। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार इनमें से 3 लोगों की जान तो बचा ली गई। लेकिन मां-बेटे को नहीं बचाया जा सका। मरने वाली महिला का नाम जोतिका बताया गया है। वह अपने पति से अलग हो चुकी थी। अपनी मां लक्ष्मी के साथ रह रही थी।
जोतिका के पिता नागराज का दिसंबर में निधन हो गया था। इसके बाद से पूरा परिवार आर्थिक दबाव का सामना कर रहा था। बताया जाता है कि जोतिका आठ जनवरी को कोरोना से संक्रमित हुई थी। इसकी जानकारी जब उसने अपनी मां को दी। इससे वे बुरी तरह घबरा गईं। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी लिया।
पड़ोसियों को अगले दिन इस बारे में पता चला। तब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत सभी बीमारों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जोतिका और उसके बेटे को नहीं बचाया जा सका। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
उधर, तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने भी आम लोगों के लिए मशविरा जारी किया है कि वे कोरोना के संक्रमण की वजह से घबराएं नहीं। किसी तरह का अनुचित कदम न उठाएं। इसके बजाय संक्रमण की आशंका होते ही तुरंत डॉक्टर और अस्पताल से संपर्क करें और इलाज कराएं। इसका इलाज संभव है। जल्द मेडिकल मदद लेने वाले लोग जल्दी ठीक भी हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जनवरी
Next: शिक्षिका की चूहे मारने के लिए रखे बिस्कुट खाने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.