Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर जमकर हिमपात
  • देहरादून

चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर जमकर हिमपात

RNS INDIA NEWS 10/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। एक सप्ताह से चल रही से भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार तड़के से चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ। जिससे क्षेत्र में कड़ाके ठंड पड़ी हुई है। बर्फीली हवाएं चलने से पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। चार जनवरी से चकराता क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक भी बर्फ का दीदार करने के लिए चकराता में उमड़ रहे है। लोखंडी सहित क्षेत्र की ऊंची चोटियों देवबन, खडम्बा, मुंडाली, मोयला टॉप, व्यास शिखर, कथियान वैली, कोटी कनासर, लोखंडी आदि क्षेत्रों में दो से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। जबकि सोमवार तड़के चकराता बाजार में भी आधा इंच के करीब बर्फ पड़ी। सुबह दस बजे के करीब धूप खिली, लेकिन पूरे दिन सूर्यदेव की आंख मिचौली चलती रही। बर्फीली और सर्द हवाएं चलने से चकराता और आसपास के गांव शीतलहर की चपेट में हैं। लोग गरम कपड़े पहनने के साथ अंगीठी व हीटर के सहारे ठंड से निजात पाने के लिए घरों व दुकानों के अंदर दुबके हुए हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता का रुख किया और जंगलात चौकी, सप्लाई, बजरीखान, ठाणा डांडा व देवबन मार्ग आदि क्षेत्र में पहुंच कर पर्यटकों ने बर्फ का आनंद उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंक खूब मजे लिए। बर्फ में खड़े हो अपने फोटो कैमरे में कैद किए। चारों और बर्फ से लदे पहाड़ों के विहंगम दृश्य देख पर्यटक मंत्रमुग्ध नजर आए। बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं। सोमवार को क्षेत्र में अधिकांश पर्यटक विकासनगर, सहसपुर, पोंटा साहिब, देहरादून से बर्फ देखने पहुंचे। ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने से बस स्टैंड व चकराता कालसी मार्ग पर जाम की स्थिति बनती रही। लेकिन पुलिस प्रशासन लगातार जाम खुलवाने में जुटा रहा। बर्फ देखने आ रहे पर्यटकों से चकराता के सभी होटल आदि पूरी तरह से पैक हैं। धूप निकलने के बाद भी क्षेत्र के तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 4 डिग्री व न्यूनतम माइनस 3 डिग्री रहा। लाइट न होने के कारण लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। होटल व्यवसायी रोहन राणा, राहुल चांदना, फतेह चौहान, विवेक अग्रवाल, अनुपम तोमर आदि का कहना है कि वीकेंड पर बर्फबारी से होटल व्यवसाय और पर्यटन से संबंधित सभी व्यापारियों को लाभ मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी पर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा टला
Next: लापता बुजुर्ग का शव सड़ी-गली हालत में मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.