Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो करवाया गर्भपात
  • देहरादून

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो करवाया गर्भपात

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

देहरादून। शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती के साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती जब गर्भवती हुई तो एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करवाया। इसके बाद भी आरोपित दुष्कर्म करता रहा, जिस कारण युवती फिर गर्भवती हो गई। अभी वह सात माह की गर्भवती है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित सहित उसके माता-पिता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहस्रधारा रोड निवासी युवती ने तहरीर दी कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात फैक्ट्री चलाने वाले दीपनगर निवासी अरुण सिरसवाल से हुई थी। आरोपित ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और कुछ दिनों बाद युवती को अपने स्वजनों से मिलाने के लिए घर ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जल्द शादी की बात कहकर अपने दोस्त के सहस्रधारा रोड स्थित रिसोर्ट व रिस्पनापुल स्थित एक होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म किया।

इसी बीच युवती की तबीयत खराब होने पर जब उसने अपना टेस्ट करवाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। युवती ने अरुण को इस बात की जानकारी दी तो आरोपित उसे नेहरू कालोनी स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया और पांच मार्च 2021 को उसका गर्भपात करवाया। इसके बाद आरोपित ने युवती के साथ अपने घर में ही कई बार दुष्कर्म किया। युवती दोबारा गर्भवती हो गई तो उसने आरोपित से शादी की बात की। जिस पर वह भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित दोबारा गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने गर्भपात कराने से मना किया तो आरोपित ने उसे धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। 17 दिसंबर को अरुण सिरसवाल अपने पिता राजेंद्र सिंह, मां दीपा देवी, चाचा के बेटे राहुल, राजीव सिंह व शिवानी को लेकर युवती के घर पहुंचा और मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। नेहरू कालोनी थाने के एसएसआइ दीपक रावत ने बताया कि युवती की तहरीर पर अरुण सिरसवाल के साथ अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिनों बाद मौसम खुलते ही लोगों ने ली राहत की सांस
Next: पेड और फेक न्यूज पर नजर रखें अधिकारी : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.