Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने की दी इतनी बड़ी सजा….
  • राष्ट्रीय

स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने की दी इतनी बड़ी सजा….

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
rns featured image new

कर्नाटक। कर्नाटक के मांडया जिले के एक स्कूल में 8वीं क्लास की लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मोबाइल फोन लेकर स्कूल गई थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ बुरा सलूक किया। क्लासमेट्स के सामने बेरहमी से पिटाई की। इससे भी जब उसका जी नहीं भरा तो छात्राओं की मौजूदगी में उसके कपड़े उतरवा दिए और शाम तक जमीन पर बैठाए रखा। पीड़ित लड़की के मुताबिक, बदसलूकी की यह घटना शुक्रवार की है। वह मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टना तालुक के गणनगुरु गांव के सरकारी हाई स्कूल में पढ़ती है। उस दिन वह मोबाइल फोन लेकर स्कूल गई थी। इसका पता चलने पर प्रिंसिपल गुस्से में आ गई। उसने सभी बच्चों को लंच के दौरान मोबाइल फोन जमा करने को कहा। आरोपी प्रिंसिपल ने छात्राओं को चेतावनी दी कि अगर वे खुद से मोबाइल फोन जमा नहीं करती हैं, तो लड़कों से उनकी तलाशी कराएगी। इसके बाद उसने लड़कों को कमरे से बाहर भेज दिया और लड़कियों की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि मार-पिटाई के बाद प्रिंसिपल ने उसके कपड़े उतरवा दिए और जमीन पर बैठा दिया। लड़की ने ठंड लगने की दुहाई दी, मगर वह नहीं मानी। इस दौरान उसे पीने के लिए पानी भी नहीं दिया गया। शाम होने पर उसे घर जाने की इजाजत दी गई। छात्रा ने घर लौटकर अपने पैरेंटस को घटना की जानकारी दी। बाद में इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने घटना की पुष्टि की। विभाग का कहना है कि तहसीलदार श्वेता एन रवींद्र पहले ही स्कूल का दौरा कर घटना की जानकारी ले चुकी हैं। आरोपी प्रिंसिपल छात्राओं को क्रूर दंड देने के लिए बदनाम रही हैं और उन्हें पहले भी निलंबित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 जनवरी
Next: आज हो सकता है पांच राज्यों के विस चुनाव की तारीखों का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.