Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जल संरक्षण के साथ जल की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी
  • हरिद्वार

जल संरक्षण के साथ जल की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी

RNS INDIA NEWS 07/01/2022
rns featured image new

हरिद्वार। आने वाले समय में पानी की जरूरत कम नहीं होने जा रही बल्कि और ज्यादा बढ़ेगी। इसके लिए जरूरी है की जल संरक्षण के लिए अभी से ही काम किया जाए। साथ ही पानी की गुणवत्ता बनी रहे उसका ध्यान रखना भी आवश्यक है।
विशेषज्ञों ने जल संरक्षण और जल गुणवत्ता से जुड़ी तमाम बातों को लक्सर के पास रायसी में स्थित हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज के स्टूडेंट के साथ शुक्रवार को “वाटर फाॅर फ्यूचर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान साझा की। कार्यशाला टेक्नो हब लैबोरेट्रीज देहरादून और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमें विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं की तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया।
इससे पहले महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ के पी सिंह एवं उपाध्यक्षा डॉ प्रभावती ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की। कार्यशाला में टेक्नो हब की निदेशिका डॉ रीमा पंत ने गंगा नदी समेत तमाम पानी के स्रोतों के संरक्षण एवं गुणवत्ता की महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ भवतोष शर्मा ने कार्यशाला में प्रयोगों के माध्यम से जल संरक्षण की विधियां एवं जल गुणवत्ता के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश चन्द्र पालीवाल ने भी विचार रखे। टेक्नो हब लैबोरेट्रीज के सिद्धार्थ माधव, आरती पैन्यूली, अरविंद सिंह ने भी कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ जल संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर रोशनी डाली।
कार्यशाला में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं स्नातकोत्तर कक्षाओ के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल से नीचे गिरी कार, एक की मौत, एक घायल
Next: छात्रवृत्ति आवेदन में आ रही परेशानियों को लेकर छात्रों का डीएवी कॉलेज में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.