Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ में गाड़ू घड़ा यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 14 से
  • चमोली

बदरीनाथ में गाड़ू घड़ा यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 14 से

RNS INDIA NEWS 07/01/2022
rns featured image new

चमोली। चारधाम यात्रा-2022 के तहत बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत पवित्र तेल कलश (गाड़ू घड़ा) के लिये तैयारियां शुरू होने लगी हैं। बदरीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य पंकज डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परम्परा और मान्यताओं के तहत तेल कलश यात्रा के प्रथम चरण की तैयारी 14 जनवरी से आरम्भ होगी। बदरीनाथ धार्मिक केन्द्रीय पंचायत के अनुसार तेल कलश यात्रा के प्रथम चरण मकर संक्रांति (14 जनवरी) से आगामी यात्रा काल की तैयारी प्रारम्भ हो जाएगी। इस दिन डिमरी पंचायत के पुजारी लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर से नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेंगे। जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान बदरीनाथ जी का पवित्र तेल कलश लेकर शीतकालीन पूजा स्थल योगध्यान मंदिर पाण्डुकेश्वर पहुंचेंगे। वहां हकहकूक धारी पंवार परिवार के साथ मंदिर में रात्रि पूजन होगा।
15 जनवरी को कलश यात्रा पुनः जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। मध्याह्न भोग पूजन के बाद यात्रा डिमरी समाज के मूल गांव डिम्मर पहुंचेगी। जहां कलश को लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित किया जायेगा। जहां कलश का प्रतिदिन अभिषेक पूजन किया जायेगा। 3 फरवरी कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंचेगी। 4 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन टिहरी राज दरबार में बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Next: कोषागार से 2.48 करोड़ गबन के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.