Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दुर्घटनाएं रोकने के लिए देश में पुलों की भी होनी चाहिए एक्सपायरी डेट : नितिन गडकरी
  • राष्ट्रीय

दुर्घटनाएं रोकने के लिए देश में पुलों की भी होनी चाहिए एक्सपायरी डेट : नितिन गडकरी

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में पुलों की मियाद यानि एक्सपायरी डेट तय करने की बात करते हुए कहा है कि सरकार ने देश के सभी पुलों की सेहत और उम्र का पता करने के लिए नीति बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहरों में भूमि अधिग्रहण की समस्या को देखते हुए 3 या 4 मंजिला रोड बनाने की जरूरत पर भी बल दिया। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत देश के सभी पुलों की जानकारी को इक_ा किया गया है और उसके आधार पर देश के सभी पुलों की सेहत और उम्र के बारे में पता करने में काफी आसानी होगी।

गडकरी ने वैभव डांगे और नागपुर से संबंध रखने वाले सच्चिदानंद जोशी की किताब बिल्डिंग ब्रिजेस- शेपिंग द फ्यूचर किताब का विमोचन करते हुए कहा कि वित्तीय ऑडिट के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता का ऑडिट भी महत्वपूर्ण होता है।
गडकरी ने कहा कि समुद्र किनारे बनने वाले पुलों की ताकत और उम्र बढ़ाने के लिए इसके निर्माण में स्टेनलेस स्टील के उपयोग को लेकर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने सडक़ निर्माण में इस्पात और सीमेंट के इस्तेमाल को कम करने की वकालत करते हुए कार्बन स्टील और स्टील फाइबर जैसी सामग्रियों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

किताब के लेखक वैभव डांगे ने बताया कि इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा पुलों की जानकारी है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेश पर कैसे देश के इन पुलों की सेहत और उम्र से जुड़े डाटा को इकट्ठा करने के बारे में किताब में बताया गया है।
इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि आने वाले समय में एक क्लिक पर यह पता चल जाएगा कि किस पुल को कब मरम्मत की जरूरत है और किस पुल को नए सिरे से बनाने की जरूरत है। इससे यह भी पता लगेगा कि ऐसे कितने पुल हैं जो अपनी क्षमता से अधिक वाहन का बोझ सह रहे हैं। इन सभी डाटा से दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरप्रदेश : तुलसीपुर में सपा नेता की हत्या, माहौल हुआ तनावपूर्ण
Next: झारखंड में बड़ा हादसा : पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, 15 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.