Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चौथे दिन भी नहीं हो पाया मंडी में गुड़ का कारोबार
  • हरिद्वार

चौथे दिन भी नहीं हो पाया मंडी में गुड़ का कारोबार

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  गुड़ मंडी में शनिवार को भी गुड़ का कारोबार नहीं हो पाया। गुड़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा सदस्य धरना प्रदर्शन करते रहे। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक जनवरी का समय सरकार को दिया था। मांग पूरी नहीं होती तो वह दो जनवरी को झबरेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचकर दुकानों की चाबियां सीएम को सौंप देंगे।
मंडी शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज गुड़ व्यापारी चार दिनों से अनिश्चित काल के लिए व्यापार बंद किए हुए हैं। व्यापारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त किया गया है। उत्तराखंड में शुल्क पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सके तो इसे एक प्रतिशत रखा जाए। वर्तमान में मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत है। जिसका विरोध गुड़ व्यापारी कर रहे हैं। बताया कि व्यापारियों के साथ करीब बीस हजार परिवार किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। सभी की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। इसमें मजदूर, ट्रांसपोर्ट सहित किसान, कोल्हू संचालक शामिल हैं। व्यापार मंडल की ओर से कहा गया कि रविवार को झबरेड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभा प्रस्तावित है। सभा में पहुंचकर गुड़ व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां मुख्यमंत्री को सौंप कर संपूर्ण रूप से कारोबार बंद कर देंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुधीर बंसल, रजनीश अरोड़ा, महेंद्र बंसल, गुलफाम अंसारी, दिलशाद अंसारी, विवेक भाटिया, सुशील शर्मा, रामकरण गुप्ता, पुनीत पाहुजा, नसीम मलिक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए साल की शुरूआत पूजा अर्चना से की
Next: बदमाश से बच्चे को छुड़ाने पर सम्मानित किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.