Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 7 जनवरी को सीएम धामी करेंगे 70 विधानसभाओं में एक साथ आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

7 जनवरी को सीएम धामी करेंगे 70 विधानसभाओं में एक साथ आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आगामी 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा। जिसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर की जायेगी। विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक द्वारा की जायेगी। आयोजन के सफल संचालन हेतु उप जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सायं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस अवसर पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी योजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो तो उसे भी इसमें शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को प्रदेश सरकार द्वारा अबतक किये गये कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर विकास से जुड़े विभागों की सम्मिलित प्रदर्शनी के आयोजन के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा जाए। इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के सभी लोगों का जुड़ाव इस आयोजन में दिखायी दे, इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर सचिव सूचना डॉ। पंकज कुमार पाण्डेय ने आयोजन से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी दी।
बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विधायक सुरेश राठौर, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, एस.ए मुरूगेशन, एच.सी। सेमवाल, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून वी.आर। राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य तृप्ति बहुगुणा, अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी एवं के.एस। चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की विजय रथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू
Next: गैरसैंण-नागचुला मोटर मार्ग पर कुणखेत गांव के पास खाई में गिरी रोडवेज बस, पांच लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.