Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वियाग्रा लेकर पहुंचा पति, पत्नी ने मना किया तो धारदार हथियार से मार डाला
  • अंतरराष्ट्रीय

वियाग्रा लेकर पहुंचा पति, पत्नी ने मना किया तो धारदार हथियार से मार डाला

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
default featured image

रोम। दुनियाभर में कपल और उनके बीच संबंधों के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर सेक्स पावर बढ़ाने और पार्टनर को खुश करने के लिए लोग वियाग्रा भी ले लेते हैं। इसी से संबंधित एक बेहद हैरान करने वाला मामला इटली से सामने आया है जब एक पत्नी ने अपने पति को इनकार कर दिया क्योंकि उसका पति बेडरूम में वियाग्रा लेकर पहुंचा था। इसके बाद गुस्साए पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, यह घटना इटली के एक शहर की है। यह सब क्रिसमस की रात में हुआ था जब पति वियाग्रा लेकर पत्नी के पास पहुंचा। जैसे ही पत्नी को वियाग्रा की बात का पता चल, उसने संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद पति गुस्सा गया और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया, यह झगड़ा इस हद तक पहुंच गया कि पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मार डाला।

रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम वीटो कांगिनी है और उसकी पत्नी का नाम नतालिया क्यारीचोक है। यह पूरी घटना क्रिसमस की रात की है। आश्चर्य की बात यह भी है कि पति की उम्र 80 वर्ष की है जबकि उसकी पत्नी 61 की है। इस बुजुर्ग शख्स ने यौन संबंध बनाने से पहले वियाग्रा की डोज ले ली थी और इसी वजह से पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया था।

बताया गया कि पत्नी को मारने के बाद सो गया और सुबह उठने के बाद वह अपने कुत्ते को घुमाने ले गया और फिर घर आकर अपने काम करने लगा जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं था। इसका खुलासा तब हुआ जब पति ने फोन पर पूरी कहानी अपनी पत्नी के बॉस को बताई। इतना सुनते ही उसके बॉस के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 दिसम्बर
Next: 76000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.