Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लापता किशोरी बरामद, आरोपी को जेल भेजा
  • देहरादून

लापता किशोरी बरामद, आरोपी को जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने पांच दिनों से लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा तरमीम करने के साथ ही आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराये जायेंगे। सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके साथ उसकी सोलह वर्षीय नाबालिग बहन रहती है। 23 दिसंबर को सुबह को उसने किसी बात को लेकर अपनी बहन को डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह घर से चले गयी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुमित थापा पुत्र नरेंद्र थापा निवासी शिवनगर थाना सेलाकुई के पास से बरामद किया। आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस की टीम में एसआई आरती कलूड़ा, कांस्टेबल सुनील कुमार व अमित सैनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 285 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: 54 आवेदक जांच में नहीं पाए गए राज्य आंदोलनकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.