Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • नए साल पर स्पाइसजेट ने पेश किया आकर्षक ऑफर
  • बाजार

नए साल पर स्पाइसजेट ने पेश किया आकर्षक ऑफर

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। देश में घरेलू उड़ान की सुविधा मुहैया कराने वाली निजी कंपनी स्पाइसजेट ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच यात्रियों को आकर्षित करने के लिए टिकट के दामों में कटौती करते हुए आकर्षक ऑफरों की घोषणा की है।
कंपनी ने विभिन्न गंतव्य के लिए एक ओर का किराया मात्र 1122 रूपये किये जाने का आर्कषक ऑफर यात्रियों को दिया है। इस ऑफर में 15 जनवरी से 15 अप्रैल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 31 दिसंबर तक अपना टिकट बुक कराना होगा।
एयरलाइन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यात्रियों को उनकी योजना में थोड़ा बदलाव होने की स्थिति में भी एक सुविधा दी गयी है। इस सुविधा के अनुसार बिके हुए टिकटों पर यात्री एक बार तारीख में बदलाव कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आरक्षित किये गये टिकट की तारीख भी यात्री अपने यात्रा योजना के अनुरूप बदल भी सकते है।
हवाई यात्रा उद्योग की जाने माने हस्ती तथा स्टिक ट्रैवल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि देश में जब से ओमिक्रॉन का खतरा फिर से सिर उठाने लगा है तब से लेकर पर्यटक तथा कॉरपोरेट दोनों ही वर्ग के यात्री अपनी यात्राओं को रद्द कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि उम्मीद जतायी कि कोरोना का यह नया स्वरूप डेल्टा से घातक नहीं होगा और इस बार हवाई यातायात उद्योग को इसके कारण कम नुकसान होगा।
उड्डयन उद्योग सर्दियों के मौसम में ज्यादा कमाई करता हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वह केवल स्थिति सामान्य होने की उम्मीद लगाये हुए हैं। महामारी के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारें यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रही हैं ताकि वायरस के प्रसार कीे आशंकाओं को सीमित किया जा सके। इसी कारण टिकटों की पूर्व बुकिंग करा चुके यात्रियों को पैसा एयरलाइन के पास फंस गया है और एयरलाइंस की खस्ता आर्थिक हालत को देखते हुए यात्रियों को उनका पैसा समय से वापस मिलने की संभावनाएं भी कम हो सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता लड़की को प्रेमी सहित हरियाणा से वापस ला रही उत्तराखंड पुलिस पर हमला
Next: खिरखेत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2238 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.