Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन किया। शहरी आवागमन में सुधार सरकार के प्रमुख ध्यान वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और कदम है।
यह पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, जिसमें 2 गलियारे हैं, जिनमें से 13 किलोमीटर लंबा रास्ता भूमिगत होगा। इस परियोजना को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। पहले मेट्रो गलियारे में 21 मेट्रो स्टेशन और दूसरे गलियारे में 8 मेट्रो स्टेशन होंगे।
कानपुर उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक शहर है, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह शहर अपने उद्योगों, विशेष रूप से चमड़े और ऊनी कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। कानपुर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका के लिए भी जाना जाता है। कई प्रमुख संस्थानों के साथ यह शहर शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी है। कानपुर की वर्तमान जनसंख्या लगभग 51 लाख है, इसके वर्ष 2041 तक 65 लाख तक होने की उम्मीद है।
कानपुर शहर में बड़े पैमाने पर विकास होने के कारण शहर में वाहनों की संख्या में भारी विस्तार हुआ है। एक तेज गति से चलने वाली बाधा मुक्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को विकसित और लागू करने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने विश्व स्तरीय कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण करने का फैसला किया।
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के 9 किलोमीटर लंबे खंड का आज उद्घाटन किया गया जिसमें आईआईटी कानपुर और मोती झील के बीच 9 मेट्रो स्टेशन हैं। परियोजना के पूरी होने का कुल समय 5 वर्ष है और इसके पूर्ण होने की कुल लागत 11076.48 करोड़ रुपए है।
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में 2 कॉरिडोर शामिल हैं। पहला गलियारा आईआईटी कानपुर से नौबस्ता 23.8 किलोमीटर लंबा है जबकि दूसरा गलियारा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक 8.6 किलोमीटर लंबा है।
आईआईटी कानपुर से मोती झील (9 खंभों पर बने स्टेशन) तक परियोजना के प्राथमिक गलियारे के 9 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड पर निर्माण कार्य का उद्घाटन 15.11.2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। कोविड महामारी की दो लहरों के बावजूद, कानपुर मेट्रो रेल परियोजना ने निर्माण कार्य की गति को तेज बनाए रखा गया और सभी बाधाओं और चुनौतियों को पार कर लिया गया। यूपीएमआरसी की टीम 2 साल से भी कम समय में सिविल, सिस्टम, ट्रैक, सिग्नलिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर, प्राथमिक गलियारे के ट्रैक्शन कार्य जैसे सभी कार्यों को पूरा करने में सक्षम है।
कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर की अवधि के दौरान परियोजना कार्यों में बाधाओं के बावजूद, निर्माण कार्य शुरू होने से 2 साल से भी कम समय में ट्रायल रन किया गया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।
प्राथमिक गलियारे के सभी 9 स्टेशनों को हरित भवन परिषद की प्लेटिनम रेटिंग से प्रमाणित किया गया है। कानपुर मेट्रो के पूरे 9 किलोमीटर के हिस्से को हरित भवन ग्रीन बिल्डिंग कोड के अनुसार विकसित किया गया है जो इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित बनाता है। हरित भवन संहिता और मापदंडों के कड़े अनुपालन के कारण, इसे पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ-14001 प्रमाणन और सुरक्षा प्रबंधन के लिए आईएसओ-45001 प्रमाणन के साथ प्रमाणित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रोन के संभावित खतरे की वजह से दिल्ली में स्कूल-कालेज बंद
Next: जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड को 360.95 करोड़ का केंद्रीय अनुदान जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.