Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस विधायक सहित क्रिकेटर भाजपा में हुए शामिल
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक सहित क्रिकेटर भाजपा में हुए शामिल

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और नतीजा यह है कि नए-नए लोग और दूसरे दलों के कद्दावर नेता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिनेश मोंगिया के बीजेपी ज्वाइन करने से पंजाब में भाजपा युवाओं के बीच में अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगी। क्योंकि पंजाब हमेशा खिलाडिय़ों का सम्मान करते आया है और वहां पर खिलाडिय़ों को सम्मान भी बहुत दिया जाता है। दिनेश मोंगिया भारतीय क्रिकेट में अपने अच्छे योगदान की वजह से बहुत दिनों तक टीम में बने हुए थे। दिनेश मोंगिया ने कहा कि जिस तरह से मैंने क्रिकेट में देश की सेवा की है उसी तरह अब राजनीति में भाजपा पार्टी में आकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं। दिनेश मोंगिया ने कहा कि मैंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की केवल राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि पंजाब में जो काम नहीं हुआ है उसे करवाने के लिए राजनीति ज्वाइन किया हूं। पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि बीजेपी के जरिए पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी देश के विकास के लिए काम नहीं सकती है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व दिनेश मोंगिया के साथ-साथ कांग्रेस के मौजूदा विधायक फतह सिंह बाजवा भी बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी मौजूदगी रहे।  कादियां से विधायक बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। बाजवा के अलावा पंजाब से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। यह सभी कद्दावर नेता बीजेपी में ऐसे समय में शामिल हुए हैं जब एक तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की लगता है इस मुलाकात के बाद भाजपा और इन दोनों नेताओं के दलों के औपचारिक गठबंधन की घोषणा की गई। भाजपा में नेताओं का स्वागत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि पंजाब में भाजपा की मजबूत पकड़ हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से जंग में भारत को मिले तीन बड़े हथियार, दो वैक्सीन और एक पिल को मंजूरी
Next: ओमिक्रोन के संभावित खतरे की वजह से दिल्ली में स्कूल-कालेज बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.