Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना से जंग में भारत को मिले तीन बड़े हथियार, दो वैक्सीन और एक पिल को मंजूरी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना से जंग में भारत को मिले तीन बड़े हथियार, दो वैक्सीन और एक पिल को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
corona-vaccine

नई दिल्ली (आरएनएस)। दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कोविड-19 को हराने की इस लड़ाई के बीच भारत को तीन अहम हथियार मिले हैं। देश में 2 वैक्सीन और एक पिल को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है।

2 वैक्सीन 1 पिल को मंजूरी
भारत के ड्रग रेगुलेटर के अंतर्गत आने वाली सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया की एक वैक्सीन (कोवोवैक्स), बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन (कोरबेवैक्स) और कोविड-19 के खिलाफ लडऩे वाली एंटी-वायरल पिल के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इन तीनों हथियारों को इमरजेंसी के वक्त इस्तेमाल करने संबंधी एक सिफारिश ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई को भेज दी गई है। इसपर डीसीजीआई जल्द ही कोई अहम फैसला ले सकता है।

इस वजह से अप्रूवल मिलने की पूरी उम्मीद
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि कोवोवैक्स के इस्तेमाल को लेकर जो अध्ययन रिपोर्ट सामने आई है उससे विशेषज्ञ संतुष्ट हैं। बता दें कि कोवोवैक्स यूएस ड्रग मैन्यूफैक्चरर नोवावैक्स का भारतीय स्वरूप है। यह एक नॉनपार्टिकल प्रोटीन पर आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। फिलिपिंस में नोवावैक्स और सीरम इंस्टीच्यूट को पहले ही इसके आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोवोवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब इस बात की उम्मीद काफी बढ़ गई है कि भारत में भी इसे जल्द ही अप्रूवल मिल जाएगी।

क्लिनिकल डेटा ड्रग रेगुलेटर को सौंपा
इस लड़ाई में जिस एक अन्य वैक्सीन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है उसे कोरबेवैक्स के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रोटीन-आधारित वैक्सीन है। इस वैक्सीन को बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने बनाया है। कंपनी ने अपना क्लिनिकल डेटा ड्रग रेगुलेटर को सौंप दिया है। केंद्र सरकार ने पहले ही कंपनी को 1500 करोड़ रुपए दिये थे ताकि कोरबेवैक्स की 300 मिलियन डोज को रिजर्व किया जा सके। जल्द ही डीसीजीआई इसपर भी अहम फैसला ले सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में ओमिक्रॉन से 653 व्यक्ति हुए संक्रमित
Next: कांग्रेस विधायक सहित क्रिकेटर भाजपा में हुए शामिल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.