Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का उद्घाटन मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन दिनों पर्यटक नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, ऐसे में पहाड़ के व्यंजनों का पर्यटक इस फेस्टिवल में आंनद लेंगे। सोमवार को माल रोड पर फूड फेस्टिवल का उदघाटन करने के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के परंपरागत व्यंजन कापली, अर्से, पकोडे़, झंगोरे की खीर, कंडाली का साग आदि को प्रदर्शित किया गया है। जो कि स्वादिस्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हैं तथा कई रोगों को दूर करने वाले हैं। उन्होंने फूड फेस्टिवल के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि पर्यटकों को यहां के व्यजनों से रूबरू होने का अवसर मिले। विंटर कार्निवाल स्थगित किए जाने पर उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर भारत सरकार की नई गाइड लाइन आयी है, उसके अनुसार यह स्थगित किया गया है। क्योंकि ऐसे आयोजन में बहुत अधिक भीड़ होती है, जबकि सौ से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि दो साल से फूड फेस्टिवल नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष पर्यटन विभाग ने इसे आयोजित कर मालरोड की रौनक बढ़ा दी है। इस मौके पर पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 20 नए केस
Next: राजधानी दून में हुआ विदेशी करेंसी एक्सचेंज ठगी का गैंग सक्रिय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.