Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह से मारपीट मामले में हरीश रावत समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज
  • देहरादून

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह से मारपीट मामले में हरीश रावत समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष गुट के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने मारपीट मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत के ग्रुप के सात समर्थकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस हाईकमान ने जैसे-तैसे हरीश रावत के बागी तेवरों को शांत को किया तो अब पार्टी में नया मसला खड़ा हो गया। कांग्रेस में एक मामला शांत होता है, दूसरा विवाद उससे पहले खड़ा हो जाता है। दरअसस, बीते दिनों हरीश रावत समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट की थी। इस मामले में रविवार को राजेंद्र शाह हरीश रावत समर्थकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। राजेंद्र शाह ने अपनी तहरीर में कहा कि 24 दिसंबर सुबह करीब 11.30 बजे वो अपने घर जाखन से कांग्रेसी भवन राजपुर रोड पहुंचे थे। इस दौरान 8-10 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई करने लगे। साथ ही युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और कांग्रेस कार्यालय में महामंत्री के कमरे में करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर भी रखा। इस दौरान उनके साथ आमाननीय व्यवहार भी किया गया। राजेंद्र शाह का कहना है कि वे युवकों से उनकी गलती के बारे में पूछते रहे, लेकिन उन्होंने उन पर झूठा आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की। मौके पर खड़े कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया। उनके साथ हुई मारपीट का मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि राजेंद्र शाह की तहरीर के आधार पर अजय रावत, मोहन काला, अमन लड्डू समेत अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और रास्ता रोकने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन
Next: चुनाव से ठीक पहले 287 अफसर तबादलों के जद में आए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.