Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की बालिकाओं को शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने की मुहिम लगातार जारी
  • उत्तराखंड

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की बालिकाओं को शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने की मुहिम लगातार जारी

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। 26-12-21

महिलाओं के शारीरिक, मानसिक विकास हेतु उन्हें शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने का निरन्तर प्रयास वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा जारी रखा गया है ताकि घरेलू कार्यो, शिक्षा के अतिरिक्त महिलायें, बालिकायें विभिन्न प्रकार के खेलों से जुड कर अपने शरीर को स्वस्थ्य एवं तंदुरूस्त बना कर अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सके। कर्नाटक का मानना है कि खेल मानव जीवन के विकास , शारीरिक दक्षता, तंदरूस्ती, मानसिक स्वस्थता का आधार हैं। महिलाओं, बालिकाओं के सर्वागीर्ण विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खेलों द्वारा परिश्रम, मानसिक और शारीरिक स्वस्थ्यता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आती है साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करने का कौशल प्राप्त होता है। खेलों द्वारा आपसी प्रेम, साहस, अनुशासन, जोखिम उठाने जैसे गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है। कर्नाटक का कथन है कि खेल एक ओर जहां अनुशासन की सीख देता है वही दूसरी ओर स्वास्थ के दृष्टिकोण से भी इसके बहुत फायदे हैं। खेलों के माध्यम से हम स्वस्थ्य रहेंगे और स्वस्थ्य शरीर से जीवन की चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के खेलों से बालिकायें शारीरिक रूप से मजबूत होकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता व देश के गौरव को बढा सकती हैं अतः शारीरिक दक्षता के खेलों में लगातार प्रतिभाग करना चाहिये ताकि व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन के द्वारा वे अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बना सकें। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत उनके द्वारा विधानसभा अल्मोडा की प्रत्येक ग्राम सभाओं तथा विद्यालयों में क्रिकेट किट, वालीवाल, बैटमिन्टन किट का वितरण किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक युवाओं, महिलाओं बालिकाओं को खेलों से जोडा जा सके। महिलाओं, बालिकाओं को शारीरिक दक्षता के खेलों से जोडने के प्रयास के तहत कर्नाटक की सहयोगी टीम द्वारा उडियारी, मल्ला फलसीमा, चितई, टानी, खूंट, जोल स्वाड के ग्रामों की बालिकाओं को बैटमिन्टन व वालीवाल किट का वितरण किया गया । खेल सामग्री प्राप्त होने पर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं में उत्सुकता दिखाई दी तथा उनके द्वारा खेल सामग्री की सराहना करते हुये कर्नाटक के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया कि उनके द्वारा अपनी सहयोगी टीम के माध्यम से उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करते हुये खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी। बालिकाओं ने खेलों में रूचि रखने तथा अपने शारीरिक, मानसिक विकास हेतु खेलों से जुडने व ग्राम सभा के अन्तर्गत अन्य महिलाओं, बालिकाओं को भी खेल से जोडने का पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सरिता, सुहानी सलाल, बसन्ती देबी, कविता काण्डपाल, हेमलता पंत, गिताजलि पंत, भूमिका बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, ज्योत्सना बिष्ट, भावना प्रजापति, सुमन रावत, ज्योति बोरा, रिया रावत, नेहा बिष्ट, पूनम आर्या, माया जोशी, शोभा जोशी आदि सहित सहयोगी टीम उपस्थित थीं ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलोचिस्तान में जारी विरोध प्रदर्शन से परेशान हुआ चीन
Next: बसगांव दरमाड मोटर मार्ग का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास, विस उपाध्यक्ष ने बांटे आर्थिक सहायता के चैक

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.