Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

24 घंटे में 7,189 नए मामले, 387 मरीजों की मौत
उपचाराधीन सक्रिय मरीजों में रिकार्ड कमी

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7,189 नये मामले दर्ज किये गये और 387 मरीजों की मौत हुई हैं। सबसे बड़ी राहत ये है कि देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या अब 77,032 रह गई है, जो बीते 579 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मामले सामने आए। इसी के साथ अब देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 3,47,79,815 हो गई है। वहीं यदि देश में कोरोना के ऐक्टिव केसों की बात करें तो बीते 579 दिनों में सबसे कम ऐक्टिव केस शनिवार को हैं। देश में वर्तमान में कोरोना के 77,032 ऐक्टिव केस हैं। यानि इस वक्त सक्रिय मामले कुल मामलों का सिर्फ 0.22 प्रतिशत हैं। इतना ही नहीं, मार्च 2020 के बाद मरीजों की स्वस्थ होने की दर भी सबसे ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 7,286 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक देशभर में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3,42,23,263 हो गई है। देश में स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.40 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच देश में टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 141.01 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को देश में 66 लाख 09 हजार 113 कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कुल टीकाकरण एक अरब 41 करोड़ 01 लाख 26 हजार 404 हो गयी है। तथा 387 मरीजों की मौत होने से इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढक़र 4,79,520 हो गया है।

ओमिक्रॉन के मामले बढ़े
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में हुआ दर्दनाक हादसा, फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे
Next: पीएम ने जयंती पर किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद, क्रिसमस की भी दी बधाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.