Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बच्चे भूलते जा रहे हैं अपनी संस्कृति: गिरीश शर्मा
  • अल्मोड़ा

बच्चे भूलते जा रहे हैं अपनी संस्कृति: गिरीश शर्मा

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्रीकृष्णा विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल पाण्डे खोला में आयोजित “वैश्विक महामारी में अपने पाल्यों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों की जागरूकता” विषय पर सम्पन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला में श्रीकृष्णा विद्यापीठ समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज बच्चे वर्तमान समय की भौतिक वादी सभ्यता में लिप्त रहकर अपनी मूल संस्कृति को भूलते जा रहे हैं ऐसे में अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए अभिभावकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यशाला का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अभिभावकों का स्वागत छात्राओं द्वारा सुमधुर स्वागत गीत द्वारा किया गया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विषय-वस्तु पर चर्चा के साथ के साथ अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित कर उसपर चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों द्वारा कोरोना काल में बच्चों के पठन-पाठन में आई समस्याओं का उल्लेख करते हुए आने वाले सम्भावित कठिन समय में जागरूक रहने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई ताकि किसी भी परिस्थिति में बच्चों के पठन-पाठन पर बुरा असर ना पड़े। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई एक लघु नाटिका द्वारा लॉक-डाउन के दौरान अभिभावकों पर आये आर्थिक संकट के समय में भी विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच कुशल प्रबंधन के द्वारा बच्चों के पठन-पाठन को सुचारू रूप से सम्पादित करने का मनमोहक मंचन किया गया जिसकी खूब सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप गुरूरानी द्वारा अभिभावकों का स्वागत कर कार्यशाला के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाध्यापिका डिम्पल पाण्डे द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला का संचालन दीपा खनी एवं नीमा सुयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ममता गुरूरानी, दीक्षा तिवारी, दिव्या जोशी, सविता मर्तोलिया, सावित्री पाण्डे, दीपिका तिवारी, हेमा गुरूरानी एवं देवकी आर्या का प्रयास सराहनीय रहा।
कार्यशाला में कोविड-19 गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 दिसम्बर
Next: दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.