Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड में मांगल और खुदेड़ गीतों का होगा संरक्षण
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में मांगल और खुदेड़ गीतों का होगा संरक्षण

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मांगल और खुदेड़ गीतों के संरक्षण की दिशा में पहली बार अभिनव पहल शुरू की गई है। इसे मेले के रूप में आयोजित करने की मुहिम की चहुंतरफा प्रशंसा की जा रही है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत की पहल पर मांगल गीतों की एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज 24 दिसम्बर से शुरू होगा। शुक्रवार को मनसूना, ऊखीमठ, भणज, दुर्गाधार, कालीमठ, तुलंगा, बसुकेदार में मांगल गीतों का आयोजन किया जाएगा। जबकि 25 दिसम्बर को नारी, गुप्तकाशी,जगोठ, चंद्रापुरी,दशज्युला कांडई और जामू में मांगल और खुदेड गीतों का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसम्बर को फलासी, परकंडी, सिल्ला,बामणगांव में मांगल गीतों का आयोजन किया जाएगा। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में मांगल और खुदेड़ गीतों की पौराणिक परंपरा रही है जिसे धीरे धीरे भूलते जा रहे है। उनकी कोशिश है ये समृद्ध परंपरा फिर से जीवित हो। मांगल मेले के आयोजन में हर गांव से एक महिला मंगल दल प्रतिभाग करेगी। ग्रुप में 7 से अधिक महिलाएं नहीं होंगी। खुदेड गीत में एक महिला प्रतिभाग करेंगी। मांगल गीतों के लिए प्रथम पुरस्कार 3500, द्वितीय 2500 और तृतीय 1500 दिया जाएगा। जबकि खुदेड़ गीत के लिए प्रथम पुरस्कार 1500 द्वितीय 1000 और तृतीय 500 की धनराशि दी जाएगी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारघाटी में मांगल, खुदेड़, घसियारी और बाजूबंद गीत पहले काफी प्रचलित थे, किंतु पिछले कई सालों से अब इन गीतों का प्रचलन कम हो गया।अब मांगल मेले के द्वारा फिर से इस परंपरा को जीवित करने की कोशिश की जा रही है। प्रथम चरण में गांवों से टीमों का चयन किया जा रहा है उसके बाद चंद्रापुरी में पूरे विधानसभा की मांगल टीमों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हमने पिछले साल भणज गांव में मांगल गीतों आयोजन किया गया था जिसमे कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन के बाद मांगल गीतों के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री नैथानी ने लोगों की समस्याएं सुनीं
Next: जोशीमठ औली रोपवे के किराये में नगर निवासियों को मिले छूट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.