Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सर्दी में लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती: डा० स्‍वाती
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य

सर्दी में लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती: डा० स्‍वाती

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। सर्दी शुरू हो चुकी है, मौसम लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिन में हल्की गर्मी और रात को ठंड हो जाती है। सर्दी के प्रति लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। यह कहना है श्रीनगर गढ़वाल की होम्‍योपैथिक फिजीशियन डा0 स्‍वाती सेमवाल का।
हमारे संवाददाता हरीश भट्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक से संपर्क करें। उन्‍होंने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम और बुखार के रोजाना करीब सौ मरीज अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रों पर आ रहे हैं। बदलता मौसम  दमा, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोगियों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इस समय कोरोना संक्रमण का डर भी बना हुआ है। ऐसे में हमें बीमारियों से बचने के लिए अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डा0 स्‍वाती का कहना है कि बढ़ती ठंड में बच्चों का ख्याल रखने की हिदायत देते हुए डॉ. सिंह ने कहा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बच्चों के ठंड की चपेट में आने की आशंका अधिक होती है। इससे बचने के लिए बच्चों को गर्म पानी पिलाएं, गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजें। डा0 स्‍वाती का कहना है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में जब कोविड 19 का संक्रमण फैल रहा है  तब सर्दी, जुकाम, खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। उन्‍होंने सभी को अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

बीमारियों से बचाव के लिए निम्‍न उपाय करें:-
– सुबह व रात की ठंड से बचें।
– गर्म कपड़े पहनें।
– गर्म पानी पिएं और गर्म भोजन का सेवन करें।
– ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें।
– सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
– हमेशा मास्क लगा कर निकलें।
यदि उपरोक्‍त सभी बातों को ध्‍यान रखा जाए तो काफी हद तक इस मौसम में होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, संदिग्ध हालात में मिले शव
Next: चुनावी तैयारियों का जायजा लेने देहरादून पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.