Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना का उतार चढ़ाव जारी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना का उतार चढ़ाव जारी

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
Corona new

पिछले 24 घंटे में 6,317 नए मामले, 318 की मौत

575 दिन में सबसे कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ें लोगों को डरा रहे हैं तो कभी ये मामूली राहत भी दे रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 6,317 नए कोरोना मरीज सामने आए और 6,906 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि, मंगलवार को 5,326 और सोमवार को 6,563 मरीज सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटों के अंदर 318 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी। जबकि, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 453 दर्ज की गई थी। वहीं 575 दिन बाद सबसे कम सक्रिय कोरोना मरीज रह गए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब 78,190 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जो 575 दिन बाद सबसे कम हैं। ऐक्टिव केस देश में अब तक आए कुल मामलों का सिर्फ 0.22 फीसदी ही रह गया है। दैनिक संक्रमण दर भी बीते 79 दिनों से 2 फीसदी के नीचे बनी हुई है। वहीं टीकाकरण की बात करें तो अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 138.96 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

57 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 57 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। इसके बाद देश में टीकाकरण की कुल संख्या बढक़र 1,38,95,90,670 पहुंच गई है। वहीं अब तक देश में 34201966 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या 478325 पहुंच गई।

ओमिक्रॉन की आफत के बीच थोड़ी राहत
एक तरफ जहां देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से प्रसार के बीच केंद्र सरकार ऐक्शन मोडी में आ गई है। एक तरफ जहां मंगलवार को केंद्र की तरफ से सभी राज्यों को कोरोना संबंधी सख्तियां बढ़ाने को कहा गया है तो वहीं, अब गुरुवार को खुद पीएम मोदी एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा करेंगे। बता दें कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के कुल 213 मामले हो गए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में हैं। वहीं, महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर है। पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना से कुल 318 लोगों की जान गई है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के 57 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 54 है।

राज्यों को चिट्ठी के जरिए दी थी चेतावनी
इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन मामलों को देखते हुए राज्यों को चेतावनी जारी की थी। केंद्र ने बताया कि ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है। ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए राज्य वॉर रूम केंद्रों को सक्रिय करें। साथ ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय नागरिकता पाना चाहते हैं 7306 पाकिस्तानी नागरिक
Next: क्रिसमस और नए साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.