Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय नागरिकता पाना चाहते हैं 7306 पाकिस्तानी नागरिक
  • राष्ट्रीय

भारतीय नागरिकता पाना चाहते हैं 7306 पाकिस्तानी नागरिक

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

भारतीय नागरिक बनने के लिए चीन समेत विभिन्न देशों के दस हजार से ज्यादा नागरिकों ने किया आवेदन

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए 10,635 ने विदेशी नागरिकों ने आवेदन किया है, जिसमें 70 फीसदी से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार है।
यह जानकारी संसद में गृह मंत्रालय ने देते हुए बताया कि 7306 पाकिस्तानी भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार भारतीय नागरिकता के लिए लंबित लगभग 70 प्रतिशत आवेदन पाकिस्तानियों के हैं। बुधवार को संसद सदस्य अब्दुल वहाब द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने कहा कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 10,635 आवेदकों में से 14 दिसंबर, 2021 तक, 7,306 पाकिस्तान से थे।

चीन के 10 लोगों ने मागी भारत की नागरिकता
राज्यसभा सांसद अब्दुल वहाब ने भारत सरकार से पूछा था कि वर्तमान में भारतीय नागरिकता पाने के लिए कितने आवेदन आए हैं और वे किस देश से हैं। इन सवालों के जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने बताया कि अफगानिस्तान से 1,152 आवेदन लंबित हैं, इसके बाद 428 राज्यविहिन (जिसे कोई देश अपना नागरिक नहीं मानता) लोग हैं, श्रीलंका और यूएसए से 223, नेपाल से 189 और बांग्लादेश से 161 आवेदन पेडिंग हैं। मंत्री ने कहा कि चीन के 10 आवेदकों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था।

4177 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई
गौरतलब है कि भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति गृह मंत्रालय के पास होती है जो विस्तृत सत्यापन और जांच के बाद आवेदन को मंजूरी देती है। हालांकि इन लंबित आवेदनों के अलावा केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वर्ष 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

किन देशों के नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता
वर्ष 2016 से 2020 के दौरान भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने वाले लोगों का ब्योरा देते हुए मंत्री ने बताया, ‘‘साल 2016 में 1106, 2017 में 817, 2018 में 628, 2019 में 987 और 2020 में 639 व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में राय ने कहा कि वर्ष 2018 से 2021 के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन और ईसाई अल्पसंख्यक समूहों से नागरिकता हेतु कुल 8244 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 3117 व्यक्तियों को भारत में नागरिकता प्रदान की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफेल डील में देरी बर्दाश्त नहीं, भारत ने ऑफसेट में देरी के लिए दसॉल्ट पर लगाया जुर्माना
Next: देश में कोरोना का उतार चढ़ाव जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.