Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चलती कार की फ्रंट सीट पर हुई महिला की डिलीवरी, ऑटोपायलट मोड पर थी टेस्ला
  • अंतरराष्ट्रीय

चलती कार की फ्रंट सीट पर हुई महिला की डिलीवरी, ऑटोपायलट मोड पर थी टेस्ला

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

न्यूयॉर्क। चलती कार की फ्रंट सीट पर महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। यह अनोखा और हैरतअंगेज मामला अमेरिका से सामने आया है। यह सब तब हुआ जब वह महिला टेस्ला की कार में थी और उसे लेबर पेन शुरू हो गया। इसके बाद महिला के पति ने कार को ऑटोपायलट मोड में लगा दिया और उसकी डिलीवरी चलती कार में हो गई। यह घटना इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि इसे दुनिया में इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के फिलाडेल्फिया की है। महिला की डिलिवरी चलती हुई टेस्ला कार में हुई है और महिला ने इस टेस्ला कार की अगली सीट पर एक बच्ची को जन्म दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलाडेल्फिया की रहने वाली इस महिला का नाम यिरान है। महिला अपने पति जिसका नाम कीटिंग है, उसके साथ अपने तीन साल के बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कार की अगली सीट पर बैठी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
इसके बाद महिला के पति ने कार को अस्पताल की तरफ मोड़ दिया। अस्पताल के रास्ते में बहुत ज्यादा ट्रैफिक था जिसके कारण उन्हें अस्पताल पहुंचने में देर हो गई। इस बीच पति ने कार को ऑटोपायलट मोड पर रखा और अपनी पत्नी की सहायता करने लगे। बताया जा रहा है कि कपल को घर से अस्पताल तक ड्राइव करने में आधे घंटे का समय लग गया लेकिन इसी बीच महिला ने कार के अंदर ही बच्चे को जन्म दे दिया है। यह एक बेटी है जो चलती कार में पैदा हुई है।
इसके बाद कपल अस्पताल में पहुंचे। जैसे ही अस्पताल स्टाफ को इस बारे में पता चला, वे सभी हैरान रह गए। चलती कार में जन्मी इस बच्ची को अस्पताल में मौजूद नर्सों ने टेस्ला बेबी नाम दिया है। साथ ही बच्ची को कार में जन्म देने वाली महिला की भी एक अलग पहचान बन गई। बताया जा रहा है कि यह आधिकारिक रूप से दुनिया की पहली टेस्ला बेबी है, जिसका जन्म इस तरह से ऑटोपायलट पर चल रही एक टेस्ला कार में हुआ है।
फिलहाल नवजात बच्ची और उसकी मां की तबीयत ठीक बताई जा रही है। टेस्ला की कारें अक्सर ऑटोपायलट मोड की वजह से खबरों में छाई रहती है। जहां कुछ लोग इसकी तारीफ करते हैं, वहीं ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो टेस्ला की कारों में इस्तेमाल की गई तकनीक से सहमत नहीं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारी बैंक में चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार
Next: 2 माह से लापता महिला को गैरसैंण पुलिस ने किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.