Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा छात्रों को टैबलेट खरीदने को पैसा
  • उत्तराखंड

डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा छात्रों को टैबलेट खरीदने को पैसा

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसे दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर स्कूल, ब्लॉक और बच्चों के अकाउंट नंबर मांगे गए हैं।  शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के एक लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में इसके लिए धनराशि आएगी। टैबलेट खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। निर्णय लिया गया था कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट खरीदेगी। शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से इसके लिए टेंडर भी निकाले गए थे। कुछ फर्मों ने इसके लिए टेंडर भरा, लेकिन अब सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदकर दिए जाने के बजाए डीबीटी के माध्यम से उनको इसका पैसा दिया जाएगा। सोमवार को शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी इसके लिए तय प्रारूप के अनुसार सूचना एकत्र कर ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएं। 
प्रदेश में माध्यमिक के 1.59 और उच्च शिक्षा के एक लाख छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए जाने हैं। योजना में पादर्शिता बनी रहे इसके लिए डीबीटी के माध्यम से छात्रों को टैबलेट का पैसा दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि इससे योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं छात्र-छात्राएं सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि पर कुछ और पैसा लगाकर अच्छी गुणवत्ता के टैबलेट खरीद सकेंगे। 

मुख्य शिक्षा अधिकारियों से छात्रों के एकाउंट नंबर एवं कुछ अन्य जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में शासन से गाइड लाइन जारी होते ही छात्रों को टैबलेट के लिए पैसा दिया जाएगा।   -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐसे कैसे होगा लक्ष्‍य प्राप्‍त, सरकार के दावे हवा हवाई
Next: सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.